नीमच। निवासी दर्शन पिता राजेन्द्र शर्मा के अवैध मकान निर्माण की शिकायत मुख्यमंत्री से लेकर जिला कलेक्टर को की गई है। शिकायतकर्ता विरेन्द्र अहीर ने बताया कि बंगला — बगीचा क्षेत्र में गजट नोटिफिकेशन के बाद निर्माण कार्यो पर सख्ती से रोक लगाई गई है। बावजूद उसके दर्शन पिता राजेन्द्र शर्मा ने बंगला नम्बर 42 के सीआरपीएफ रोड़ स्थित आलिशान बिल्डिंग का अवैध निर्माण किया है। नगरपालिका ने भी आरटीआई में यह स्पष्ट कर दिया है कि उक्त बिल्डिंग निर्माण की अनुमति नही दी गई है।
वही वर्ष 2016 में भी दर्शन शर्मा ने उक्त भूखंड पर व्यवसाय हेतू पुष्पांजलि फिटनेस क्लब का संचालन करने के लिए एक बड़े हाल का अवैध निर्माण किया है। निर्माण के समय कई बार नगरपालिका ने अवैध निर्माण रोकने के लिए नोटिस भी जारी किए, लेकिन तमाम नोटिसो की अवहेलना करते हुए चोरी— छुपे अवैध निर्माण को मुकाम तक पहुंचाया गया। वही शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि वर्ष 2016 से संचालित पुष्पांजलि फिटनेस क्लब को रहवासी क्षेत्र में संचालित किया जा रहा है, जबकि रहवासी क्षेत्र में व्यवसायिक अनुमति नही दी जाती है। बिना अनुमति के अवैध रूप से पुष्पांजलि फिटनेस क्बल का संचालन दर्शन शर्मा द्वारा किया जा रहा है।बंगला नम्बर 42 के बेशकीमती भूखंड पर अवैध कब्जा मुक्त कराने के लिए मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री, नगरीय निकाय मंत्री, जिला नपाध्यक्ष, जिला कलेक्टर सहित जिला अनुविभागीय अधिकारी को शिकायत प्रेषित की है।अनुमान लगाया जा रहा है कि दशर्न शर्मा की अवैध बिल्डिंग पर जल्द ही बुल्डोजर चल सकता है साथ ही रहवासी क्षेत्र में अवैध रूप से व्यवसायिक गतिविधि संचालित करने पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।


