निम्बाहेड़ा। वंडर सीमेंट लिमिटेड, निम्बाहेड़ा द्वारा सीएसआर के नींव इनिशिएटिव के तहत 24 एवं 25 नवंबर 2026 को कंपनी परिसर में आने वाले ट्रक चालकों के लिए दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन वंडर सीमेंट लिमिटेड के यूनिट हेड नितिन जैन एवं महावीर इंटरनेशनल नेत्र चिकित्सालय, चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष अभय कुमार संचेती ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर नितिन जैन ने शिविर का अवलोकन किया तथा संचेती से शिविर की गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वंडर सीमेंट के सभी ट्रांसपोर्टर्स, लॉजिस्टिक्स विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक वाहन चालकों को इस शिविर से जोड़कर उनका नेत्र परीक्षण सुनिश्चित करवाएं।
जैन ने कहा कि कार्मिकों एवं ट्रक चालकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से इस शिविर के माध्यम से सभी वाहन चालकों की आंखों की जांच कर उन्हें निःशुल्क चश्मे उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के *नेत्र जांच शिविर परियोजना क्षेत्र के सभी गांवों में भी आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में जांच के दौरान विशेष आवश्यकता पाए जाने पर संबंधित मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी महावीर इंटरनेशनल नेत्र चिकित्सालय, चित्तौड़गढ़ में निःशुल्क करवाया जाएगा। इस अवसर पर वंडर सीमेंट लिमिटेड के उपाध्यक्ष (मैकेनिकल) विपिन जैन, उपाध्यक्ष (प्रोसेस) राजेंद्र शर्मा, मनोज शर्मा, डॉ. विश्वास जैन, नागेंद्र सिंह चुंडावत, पुलकित खमेसरा सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। महावीर इंटरनेशनल नेत्र चिकित्सालय, चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष अभय कुमार संचेती ने चिकित्सालय को वंडर सीमेंट लिमिटेड द्वारा दिए जा रहे बहुमूल्य सहयोग के लिए कंपनी प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने यूनिट हेड नितिन जैन के प्रति विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।
शिविर क संचालन चिकित्सालय के सचिव चंद्रप्रकाश जैन, शिविर प्रभारी राजेंद्र संचेती एवं कनक मेहता,अशोक सेठिया, अनंत कुमावत, ऑप्टोमेट्रिस्ट मनोज वैष्णव एवं श्रीमती शिवानी पांडे तथा शिविर सहयोगी श्री विनोद महरिया के संयोजन में किया जाएगा।