नीमच। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव जी गांधी की पुण्यतिथि 21 मई को गाँधी भवन में शहर ब्लॉक कांग्रेस नीमच द्वारा बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने भारत रत्न, देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा राजीव गांधी का नाम रहेगा के नारे लगाए गए। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश अहीर ने कहा कि स्व. राजीव गांधीजी का परिवार राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत व त्याग और बलिदान से परिपूर्ण है। वे संचार क्रांति के जनक थे। राजीव जी ने धर्मनिरपेक्ष में विश्वास और अखंड भारत में विश्वास करते थे। राजीवजी ने आतंकवाद, अलगाववादी शक्तियों को मुंहतोड़ जवाब दिया था। आज के परिपेक्ष में उनकी आवश्यकता थी। उन्होंने 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार का अधिकार दिया था। वे डिजिटल क्रांति के जनक थे! सभी ने कहा कि उनके द्वारा मजबूत भारत के निर्माण में किए गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।कार्यक्रम को उपस्थित कांग्रेस जन ने बारी बारी से संबोधित करते हुए कहा की स्वर्गीय राजीव गांधी जी भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे, वे दूरसंचार, कंप्यूटर क्रांति के जनक थे जिसके बिना आज का जीवन अधूरा है। देश में पंचायती राज को जमीन पर उतारने वाले कर्मठी प्रधानमंत्री जिसे देश दुनिया इन्हें मिस्टर क्लीन के नाम से भी जानती थी। इस अवसर पर बृजेश मित्तल, मधु बंसल, पृथ्वीसिंह वर्मा, महेश वीरवाल, रमेश कदम, योगेश प्रजापति, भारत सिंह अहीर, हुसैन भाई कारपेंटर, आबिद हुसैन ठेकेदार, विमल शर्मा, बलवंत सिंह यादव, मोहम्मद हुसैन पहलवान, जगदीश पुनर, साबिर मसूदी, अनिल विनायका, भूरा कुरेशी, धर्मेंद्र परिहार, शराफत अली, विनोद बोरीवाल, इस्लाम कुरेशी, श्री रामशिव हरे, भंवरलाल जायसवाल, रामगोपाल राठौर, रोहित खेर, हीरालाल शर्मा, इलियास कुरेशी, बालकिशन नैनवाया, मदन सिंह धानका, मोहम्मद शरीफ, हुसैन भाई ,गोविंद सिंह चुंडावत, कारपेंटर मनोरम इकबाल कुरैशी , मोहम्मद आरिफ, भगवती जयसवाल, डॉक्टर दिनेश दवे ,हीरालाल शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे। संचालन रणजीत सिंह तंवर ने किया।