रातडिया के कारूलाल का संविदा वर्ग तीन में हुआ चयन, सरकारी महकमे में गांव से पहली नोकरी, छाया खुशी का माहौल
24 May 2023
Local News
नीमच-समीपस्थ गांव रातड़िया के होनहार युवा मेघवाल समाज के गौरव कारूलाल मेघवाल का चयन संविदा वर्ग तीन में हुआ है, उनकी कड़ी मेहनत और लगन के चलते कारूलाल को यह सफलता प्राप्त हुई है, जिसका श्रेय वे अपने परिजनों को भी देते है, संविदा वर्ग तीन में शिक्षक के पद पर रहते हुए कारूलाल अपनी सेवाएं देंगे, मंगलवार को इस सबन्ध में जैसे सूची की जारी की गई तो रातड़िया में खुशी का माहौल निर्मित हो गया, चिरपरिचितों ने कारूलाल को उनके निवास पहुँच बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की...आपको बतादें की रातड़िया में यह पहली सरकारी नोकरी है, जो कारूलाल को शिक्षक के रूप में प्राप्त हुई है...पत्रकार राहुल मेघवाल के छोटे भाई कारूलाल मेघवाल को उनकी इस उपलब्धि पर ग्रामीणों तहेदिल बधाई देते हुए उनके उज्ववल भविष्य की कामना की....!