चिताखेड़ा में चोरों ने शनि महाराज भगवान को भी नही छोड़ा,चोरों ने ताला तोड कर दान पेटी व चांदी के छत्र चुरा ले गए
24 May 2023
Local News
नीमच। स्थानीय जीरन थाना अंतर्गत आने वाले चिताखेड़ा मुख्य मार्ग पार बने शनि देव मंदिर पर देर रात चोरी का मामला समने आया है | मंदिर के पुजारी दीपक जोशी ने जीरन थाने में जाकर प्रकरण दर्ज कर वाया , मंदिर के पूजार ने पूरा मामला पुलिस को बताया की बीते कल दिनाकं 23.05.23 को रात्री करिब 11.00 बजे मन्दिर का ताला लगा कर चाबी ले गए थे आज सुबह 06.00 बजे देखा तो पता चला कोई मन्दिर का ताला तोड कर दान पेटी व चांदी के छत्र चुरा कर ले गया है। मन्दिर के दरवाजे का ताला भी टुटा हुआ था, भगवान के उपर रखे चांदी के ग्यारह छत्र व दो दान पेटी नही दिखे। छत्र दान मे आये हुए है जो करीब वजनी 1 से 1.5 किलो ग्राम होंगे व दान पात्र मे करिब 1000 रुपये होंगे। पुलिस ने मामले में धारा 457 व 380 के तहत प्रकरण दर्ज किया । ने जीरन थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज करवाया