नीमच। शनिवार सुबह 5 बजे मनासा तहसील के ग्राम रूवापास  रोड पर बड़ा हादसा हो गया । रुपावास के समीप एक वैन खड़ी ट्राली में जा घुसी। जिससे मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि चार गंभीर घायल हो गए। इनमें एक 8 साल का बच्चा भी शामिल है। वहीं एक गंभीर घायल को उदयपुर रेफर किया गया है। जानकारी अनुसार मनासा क्षेत्र में शनिवार तड़के 5 बजे के आसपास हादसे से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। जब मारुति वैन में सवार 7 लोग उज्जैन से नीमच जिले के मनासा के देवरी-खवासा आ रहे थे। इसी बीच रुपावास के समीप खड़े  ट्रैक्टर की ट्रॉली में जा घुसी। बताया जा रहा है कि नींद की झपकी आने से हादसा हुआ है। मृतकों को मनासा अस्पताल लाया गया।

हादसे में हुई तीन की मौत ,सभी देवरी खवासा के निवासी -हादसे में संदीप पिता बंसीलाल पाटीदार 35 वर्ष, सुशीला बाई पति बंशीलाल पाटीदार 65 वर्ष, जयंती बाई 32 वर्ष, की मौत हो गई। तो वही घायल ये हुए , चेतना 12 वर्ष, नयन 8 वर्ष, पप्पू पाटीदार 35 वर्ष, कमला बाई 55 वर्ष है। जिन्हे गम्भीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर किया। जहां से गंभीर घायल होने पर पप्पू पाटीदार को उदयपुर रेफर कर दिया। वही मृतकों के शव को मनासा शासकीय चिकित्सालय में पीएम के लिए रखवाया है। जहां पीएम कर शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।