निम्बाहेड़ा,सभी किसान भाईयो/व्यापारियों एवं मण्डी कार्यकर्ताओं को सूचित किया जाता है कि मुख्य मण्डी प्रांगण, निम्बाहेड़ा में दिनांक 27.06.2023 मंगलवार को द्वितीय निःशुल्क सर्वधर्म सामुहिक विवाह सम्मेलन एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय, राजस्थान सरकार का मण्डी प्रांगण में आमसभा होने से व्यापार संघ एवं मण्डी प्रशासन द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार मण्डी प्रांगण की विभिन्न कार्यो की मरम्मत आदि कार्य सम्पादित किया जाना हैं इस हेतु दिनांक 21.06.2023 बुधवार से दिनांक 28.06.2023 बुधवार तक एवं दिनांक 29.06.2023 को ईदुलजुहा का पर्व होने तथा दिनांक 30.06.2023 को बासी ईद होने के कारण (पूर्व से निर्धारित अवकाश होने के कारण) दिनांक 21.06.2023 बुधवार से 30.06.2023 शुक्रवार तक कुल 10 दिवस का मण्डी प्रांगण में अवकाश रहेगा।
अतः किसान भाईयो को सूचित किया जाता है कि दिनांक 21.06.2023 बुधवार से 30.06.2023 शुक्रवार तक कुल 10 दिवस तक अपना माल विक्रय हेतु मण्डी प्रांगण, निम्बाहेड़ा में लेकर नही आवें। यह जानकारी मण्डी समिति के सचिव संतोष कुमार मोदी ने दी।


