खोर एवम नयागांव मंडलम/सेक्टर एवम कार्यकर्ता सम्मेलन शुक्रवार को, राजकुमार अहीर विशेष रूप से मौजूद रहेंगे
20 Jun 2023
Local News
नयागांव। युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया की आगामी चुनाव में जावद विधानसभा में कांग्रेस की जीत हो इसके लिए विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन किया जा रहा हैं। जिसमें मंडलम/सेक्टर व कार्यकर्ताओं का सम्मेलन दिनांक 23 जून 2023 शुक्रवार को शाम 4 बजे गोशाला परिसर नयागांव में आयोजित होगा। कार्यक्रम में नवनियुक्त मंडलम/सेक्टर अध्यक्षों का स्वागत सम्मान किया जाएगा।इस सम्मेलन में जावद विधानसभा के लोकप्रिय नेता राजकुमार अहीर, सिंगोली ब्लॉक अध्यक्ष मनीष जैन, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा, जिला उपाध्यक्ष बंटी मंसूरी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष कारूलाल विरवाल, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र पाटीदार,फजल दुआ युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष, हिमांशु निर्वाण नयागांव मंडलम अध्यक्ष, घनश्याम शर्मा नयागांव सेक्टर अध्यक्ष, राजेंद्र नागदा केसरपुरा सेक्टर अध्यक्ष, पारस जैन खोर मंडलम अध्यक्ष, सतीश शर्मा खोर सेक्टर अध्यक्ष, दिनेश धाकड़ सरवानिया मसानिया सेक्टर अध्यक्ष, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र मंडोवरा (रतनगढ़), पूर्व कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष शंभू भाई चारण (रतनगढ़), पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बनवारी जोशी (सिंगोली), पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश अहीर (जावद), दिनेश धनगर (युवा कांग्रेस पूर्व विस अध्यक्ष/पार्षद), स्थानीय पार्षद अमृत शर्मा, प्रशांत पुरोहित, श्रीमती सुनीता-अजय जायसवाल, पार्षद पूजा-विजयदास बैरागी, विशेष रूप से मौजूद रहेंगे एवम कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम पश्चात समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सहभोज यही होगा। समस्त कांग्रेसजन, कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारी, समस्त प्रकोष्ठों के पधाधिकारी, मंडलम/सेक्टर अध्यक्षगण कार्यक्रम को सफल बनावे।