हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी द्वारा आयोजित सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन के उपलक्ष्य में निकली शोभायात्रा का डॉ.कलाम समिति ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत,शोभायात्रा का नगर की विभिन्न सामाजिक,धार्मिक व स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा जगह-जगह किया गया भव्य स्वागत
28 Jun 2023
Local News
निंबाहेड़ा/अशरफ मेव_ हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी* द्वारा आयोजित सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन के उपलक्ष्य में मंगलवार को निकली शोभायात्रा (बिंदोली) का नगर की विभिन्न सामाजिक,धार्मिक व स्वयंसेवी संस्थाओंद्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। इसी क्रम में डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम स्मृति आयोजन समिति द्वारा नगर के केची चौराहा (मेवाती चौक) पर हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी के ट्रस्टी व छोटी सादड़ी के पूर्व प्रधान मनोहर लाल आंजना व समाजसेवी पारस आंजना आदि की विशेष उपस्थिति में पुष्प वर्षाकर स्वागतकिया गया।_ _इस मौके पर डॉ.कलाम समिति पदाधिकारी एसएस अग्रवाल, समिति सचिव भेरूलाल टांक,अध्यक्ष अशरफ मेव, मुकेश सिसोदिया, लक्ष्मीनारायण चौहान, फिरोज खान, मंसूर अली बोहरा, भोपाल सिंह बोडाना आदि उपस्थित थे।_