निंबाहेड़ा क्षेत्र के कनेरा घाटा थाना इलाके में एक युवक और परिवार पर सोमवार को कुछ लोगों ने जमीन विवाद के चलते हमला कर दिया। हमले में युवक और उसके माता पिता को चोट लगी है। जिस पर घायल युवक को चित्तौड़गढ़ रेफर कर दिया गया है। जिसे लेकर युवक के पिता ने थाने में रिपोर्ट दी है।रिपोर्ट के अनुसार निंबाहेड़ा उपखंड के कनेरा उप तहसील में सोमवार को देवगीरी गोस्वामी और उनके परिवार को थाना इलाके के बेनीपुरिया के लोगों द्वारा धोखे से बुलाकर लाठी और सरियों से मारपीट की।पीड़ित देवगीरी ने बताया कि कनेरा के पास ही उनकी तीन बीघा जमीन है। जिस पर उसका परिवार करीब 20 साल से खेती कर रहा है। सोमवार शाम देवगीरी, उसके पिता कन्हैयालाल और माता भगवतीबाई के साथ खेत से हकाई बुवाई का कार्य कर घर आ रहे थे। इस दौरान साथ में मौजूद ट्रैक्टर ड्राइवर ने डीजल खत्म होने की बात कही। जिस पर परिवार के तीनों सदस्य डीजल लेने पहुंचे। इस दौरान वापस लौटने के दौरान बेनीपुरिया रोड पर स्थित धाकड गैस तीनों को 5-7 लोगों ने रोक लिया।इसके बाद तीनों से मारपीट शुरू कर दी। जिसमें देवगीरी घायल हो गया और बेहोश हो गया। इस दौरान आरोपियों ने माता-पिता के साथ भी मारपीट की। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हमले में देवगीरी के पैर और हाथ में फ्रैक्चर हो गया। जिसके बाद पीड़ित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।इसके बाद तीनों से मारपीट शुरू कर दी। जिसमें देवगीरी घायल हो गया और बेहोश हो गया। इस दौरान आरोपियों ने माता-पिता के साथ भी मारपीट की। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हमले में देवगीरी के पैर और हाथ में फ्रैक्चर हो गया। जिसके बाद पीड़ित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।पीड़ित ने अपनी रिपोर्ट में सुनील धाकड़ पुत्र निर्भय राम धाकड़, रविंद्र धाकड़, भरत धाकड़ और अन्य के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। जिसकी रिपोर्ट शाम को पिता ने थाने में दी है।


