बड़ी सादड़ी दाऊदी बोहरा समाज द्वारा बुधवार को ईद-उल-अद्हा का त्योहार मनाया गया। हज के पावन महीने में हाजियों की खुशी पर दाऊदी बोहरा समाज सुबह हैदरपुरा में स्थित ताहेरी मस्जिद पर मोहम्मदपुरा में स्थित मोहम्मदी मस्जिद एकत्रित हुए। जहां 6 बजे जनाब शेख हौजेफा बांसवाड़ा वाले की सदारत में सामूहिक नमाज अदा की गई। आपको बता दें कि नमाज के दौरान नमाजियों ने मुल्क में अमन, चैन, खुशहाली, भाईचारे के साथ-साथ अच्छी बरसात होने की दुआ की। जमात के धर्मगुरु डॉ. सैयदना अली कदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब की अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। बोहरा समाज के भाइयों ने परस्पर गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।