नीमच। कुख्यात तस्कर कमल राणा को आश्रय देने के मामले में राजस्थान प्रतापगढ़ पुलिस ने बीते दिनों मध्यप्रदेश के जीरन में दबिश देकर कमल राणा के चार सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया था जिन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से राजस्थान पुलिस को 7 दिन का रिमांड मिला है इन 7 दिनों में कमल राणा के सहयोगियों से पुलिस हर उस चीज की पूछताछ करेगी जिसमें कमल राणा के ऊपर जो एनडीपीएस के मामले हैं जिन लोगों ने उसका कहां-कहां और कैसे-कैसे सहयोग किया है यह पकड़े गए चार आरोपी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं भारत सिंह पिता गोविंद सिंह उम्र 40 वर्ष जाति सोंधिया राजपूत निवासी आकली, हस्तीमल पिता रमेश चंद्र जाति सुथार उम्र 45 वर्ष निवासी जीरन, तूफान सिंह पिता भवानी सिंह उम्र 26 वर्ष जाति सोंधिया राजपूत निवासी खानू खेड़ा नाहरगढ़ थाना क्षेत्र एवं संदीप कुमार पिता शिवनारायण पाटीदार उम्र 40 वर्ष निवासी जीरन पकड़े गए इन आरोपियों पर राजस्थान की छोटी सादड़ी पुलिस द्वारा एनडीपीएस की धारा 27 ए 28,29,30 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है चार्ज शीट के समय इनके ऊपर और धाराओं का बढ़ना लगभग तय माना जा रहा है क्योंकि एनडीपीएस जैसा कार्य और उस में सहयोग करना कोई छोटी मोटी बात नहीं है सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बात भी सामने आई हैं कि कमल राणा तस्करी से जो अवैध कमाई होती थी उसे यह जमीनों की खरीद-फरोख्त मे खफाते थे पुलिस इन घटनाक्रमों के बारे में भी इनसे पूछेगी कि कमल राणा की संपत्ति इन्होंने कहां-कहां खरीदी है यह जानकारी हमारे सूत्र बताते हैं बाकी पुलिस की जांच पड़ताल के बाद ही वास्तविक घटनाक्रम पता चल पाएगा सूत्र यह भी बताते हैं कि आने वाले दिनों में इन पकड़े गए चारों आरोपियों की निशानदेही पर और भी कई सफेदपोश सहयोगी एवं तस्कर पुलिस के रडार पर रहेंगे