मनासा नगर की कवि कॉलोनी के पास खेत में हुए हादसे में युवक की मौत के बाद परिवारजनों एक और जहां गमी का माहौल है, तो वहीं दूसरी ओर आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।जिसके चलते मंगलवार सुबह परिजन और समाजजन मनासा के कारगिल चौराहे पर पहुंचे। जहां मृतक का शव रख चक्काजाम शुरू किया और अधिकारियों के सामने अपनी मांगें रखी। जानकारी में सामने आया है कि,परिजन और समाजजन पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा, मृतक की बहन को नौकरी और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ की मांग कर रहे हैं।मामले की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार श्रद्धा त्रिवेदी और थाना प्रभारी नीलेश सोलंकी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा है।गौरतलब है कि, सोमवार दोपहर कवि नगर के पास खेत में करंट लगने से 20 वर्षीय युवक राहुल पिता प्रभुलाल राठौर निवासी कुकड़ेश्वर की मौके पर ही मौत हो गयी थी। फिर शव को शासकीय चिकित्सालय के शव ग्रह में पोस्टमार्ट के लिए रखवाया गया था।
करंट लगने से युवक की हुई मौत,कारगिल चौराहे पर शव रख किया चक्काजाम,विद्युत मंडल की लापरवाही पर के कारण
Related Posts
अरावली की गोद में ‘छोटी गंगाजी’… लाखों श्रद्धालुओं का आस्था केंद्र, लेकिन बदहाल व्यवस्थाओं ने बढ़ाई चिंता
नीमच। सावन से पहले हरियाली की चादर ओढ़े सुखानंद धाम एक बार फिर लाखों श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार है। 71 फीट ऊंचा प्राकृतिक झरना, घने जंगल, पहाड़ियां और ‘छोटी…
MP में अब घूसखोरों के मददगार भी नपेंगे, लोकायुक्त ने पहली बार रिश्वतखोर महिला पटवारी के साथ उसके पति को भी बनाया सह-आरोपी
ग्वालियर। भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए स्पष्ट किया है कि यदि किसी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी के भ्रष्टाचार में उसके स्वजन या किसी बाहरी व्यक्ति की…


