एसपी का एक्शन- कुख्यात तस्कर राणा ने बताए नाम, नीमच व जीरन के छह पुलिसकर्मी हुए निलंबित
04 Jul 2023
Local News
नीमच: मप्र व राजस्थान का कुख्यात तस्कर कमल राणा जयपुर क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में है। रिमांड के दौरान उसने अपने सहयोगियों व पुलिसकर्मियों के नाम बताए। जयपुर क्राइम ब्रांच ने छह पुलिसकर्मियों की सूची नीमच एसपी अमित तोलानी को भेजी। एसपी ने कड़ा एक्शन लेते हुए इन पुलिस कर्मियों काे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
ये हुए निलंबित: कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 417 रघुनाथ सिंह महिला थाना नीमच, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 365 रामप्रसाद शर्मा थाना जीरन, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 98 रफीम खान थाना बघाना, आरक्षक 246 रामप्रसाद पाटीदार थाना जीरन, आरक्षक 549 अजीज खान पुलिस लाइन नीमच, आरक्षक 475 देवेंद्र चौहान पुलिस लाइन नीमच की भूमिका संदिग्ध पाई गर्ठ। इनको तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया एवं प्रकरण में विस्तृत जांच के लिए अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनासा यशस्वी शिंदे को निर्देशित किया है।