स्कूल संचालकों को आरटीओ की सख्त हिदायत, स्कूल वाहनों का रख रखाव सही रखे, जांच में पाई गई गड़बड़ी तो होगी कार्रवाई
07 Jul 2023
Local News
नीमच। स्कूली बच्चों को घर से स्कूल और स्कूल से घर लाने-ले जाने के लिये चल रही बसों सहित अन्य वाहनों की जांच की जिम्मेदारी आरटीओ की होती है,लेकिन अभी तक विभाग ने इस विषय में कोई विचार नहीं किया था अब परिवहन आयुक्त ने स्कूल बसों की जांच के लिए आरटीओं को निर्देश दिए हैं। जिसमें न्यायलय के आदेशानुसार मापदंडों के आधार पर बसों की जांच की जाएगी। जिला परिवहन अधिकारी ने सभी स्कूल बस,ऑटो, मैजिक आदि को मानकों के अनुसार दुरुस्त करने के निर्देश स्कूल प्राचार्यों को दिए हैं
की जांच का अभियान शुरू कर दिया है उन्होंने कहा कि समस्त शैक्षणिक संस्थाओं के प्राचार्यों को अपनी संस्था में संचालित वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेजबीमा,फिटनेस,परमिट एवं उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है।
कमियां पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी-
आरटीओ रितु अग्रवाल ने कहा कि सभी स्कूल संचालकों,प्राचार्यों को बसों को नियमाननुसार दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। जिनकी जांच भी शुरू हो गई है।इस दौरान अगर किसी भी वाहन में कमियां पाए जाने पर स्कूल और बस संचालकों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।