नीमच| फर्जी दस्तावेज बनाने के मामले में नीमच सिटी पुलिस ने कुछ दिनों पहले वकील दर्शन शर्मा को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया कि दर्शन शर्मा ने ट्रांसपोर्ट संचालक का फर्जी लेटर पैड बनवाकर उस पर ट्रकों की सूची तैयार कर समाचार पत्रों में प्रकाशित कराई थी। जांच में नीमच सिटी पुलिस ने वकील के घर व कार्यालय से फर्जी लेटर पैड व ट्रांसपोर्ट संचालक वीरेंद्र यादव की सील जब्त की। मामले में पुलिस ने आरोपी को दर्शन शर्मा की रिमांड पूरी होने के बाद उसे जेल भेज दिया है।