नीमच ज़िले में तब्दलों का सिलसिला लगातार जारी है|शुक्रवार को राजस्व विभाग द्वारा बड़ी संख्या में पटवारियों के बाद के तब्दलों के बाद एसपी अमित तोलानी ने पुलिस विभाग में भी बड़ी सर्जरी की है|शनिवार को एएसपी सुन्दर सिंह कनेश ने तबदाला सूचि जारी की जिसमे 34 पुलिस कर्मियों को अलग-अलग थानों और चोकियों पर पदस्थ किया है|जिन्हें तत्काल प्रभाव से नविन दस्थापना पर आमद देने का आदेश है|इस सूचि में कई ऐसे पुलिस कर्मियों के नाम भी है जो सालों से एक ही थानों पर जमे हुए थे| इन पुलिस कर्मियों में एसपी अमित तोलानी ने किसी को स्वय की इच्छा से और अन्य सभी पुलिसकर्मियों को प्रशासकीय कार्य सुविधा के लिहाज से बदला है। एसपी ने नीमच कैंट, नीमच सिटी, बघाना, जावद, मनासा, जीरन, सिंगोली, कुकड़ेश्वर, रामपुर थाना सहित महिला थाना, यातायात थाना, पुलिस लाइन सहित कई चोकियों से पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किया है| इस तबादला सूची में कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक मनोज यादव को नीमच कैंट थाने से जावद थाने, सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह बिसेन को जावद थाने से रामपुरा थाने, आरक्षक लक्की शुक्ला को कैंट थाने से नीमच सिटी थाने, आरक्षक दिलीप चंद्रवंशी को पुलिस लाइन से नया गांव चौकी, प्रधान आरक्षक हिम्मत ग्वाला को यातायात थाने से महिला थाना, कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक अब्दुल अलीम को रामपुरा थाने से जावद थाने पर पदस्थ किया गया|इसी तरह 34 पुलिस कर्मियों के अलग-अलग थानों और चोकियों से तबादले किये गए है| बताया जा रहा है की लम्बे समय से पुलिस कर्मियों के तब्दलों को सूचि लंबित थी|शनिवार को तबदाला सूचि जारी हुई|जिसमे एसपी अमित तोलानी ने बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया है|