मध्यप्रदेश योग आयोग के अध्यक्ष शर्मा 16 को नीमच आएंगे
13 Jul 2023
Local News
नीमच। मप्र योग आयोग के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा (सेवानिवृत आईपीएस एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा) 16 जुलाई को नीमच आएंगे। वे दोपहर 3 बजे नागदा से प्रस्थान कर शाम 7 बजे नीमच आएंगे और स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद रात्रि विश्राम नीमच में करेंगे। शर्मा 17 जुलाई को सुबह 5.30 बजे योग शिविर में भाग लेंगे। सुबह 10 बजे योग क्लब प्रभारियों, विकासखंड योग प्रभारियों और जिला योग प्रभारी के साथ योग संबंधी बैठक में भाग लेंगे। जिला जनसंपर्क अधिकारी जगदीश मालवीय ने बताया कि आयोग अध्यक्ष शर्मा 17 जुलाई को दोपहर 12 से 1 बजे तक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों के साथ योग से आरोग्य एवं तनाव प्रबंधन संबंधी बैठक एवं प्रशिक्षण में भाग लेंगे। पश्चात दोपहर 3 बजे नीमच से मंदसौर के लिए प्रस्थान करेंगे।