नीमच। ग्रामीण अंचल से लगाकर शहर की मुख्य सड़कों पर आज बड़े बड़े फ्लेक्स लगे हुए हैं। ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में आज लोगों का हुजूम नीमच पहुंचा। अवसर था ऑल इण्डिया काग्रेस कमेटी के सदस्य और कांग्रेस के कद्दावर नेता उमराव सिंह गुर्जर के जन्मदिन का शहर के गाँधी वाटिका के पास वात्सल्य भवन में उमराव सिंह के जन्मदिन को लेकर बड़ा आयोजन हुआ। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में गुर्जर समर्थक बधाई देने पहुंचे। जिस प्रकार से उमराव सिंह गुर्जर लगातार नीमच विधानसभा का दौरा कर रहे हैं तो राजनीतिक चाणक्यों का मानना है कि शीर्ष नेतृत्व से उनको हरी झंडी मिल गई है। वैसे भी गुर्जर कमलनाथ खेमे से आते हैं। प्रदेश कांग्रेस की पूरी बागडोर अभी कमलनाथ के हाथ में है। कांग्रेस भी कमलनाथ को एमपी का भावी मुख्यमंत्री मान रही है। इस हिसाब से कमलनाथ गुट के दावेदारों को भी महत्व दिया जाएगा। नीमच विधानसभा से कमलनाथ गुट से उमराव सिंह गुर्जर पहले पायदान पर है। महीने भर पहले से आज के दिन के लिए उमराव सिंह गुर्जर के समर्थकों द्वारा तैयारिया शुरू कर दी गई थी। गांव-गांव तक सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की गई थी। जिसके तहत आज लोगों का हुजूम नीमच शहर में देखा गया। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह उमराव का जन्मदिन के बहाने एक तरह का शक्ति प्रदर्शन रहा। जिले सहित कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को मैसेज पहुंचाने का इससे बड़ा तरीका नहीं हो सकता। आगामी विधानसभा चुनाव में नीमच से दावेदारी कर रहे उमराव सिंह ने आज इस कार्यक्रम के रूप में सन्देश दे दिया कि वे इस सीट से सबसे प्रबल दावेदार है।