नयागांव पुलिस ने पकड़ी 25 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार ,एक फरार पढ़ें ये खबर
12 Aug 2023
Local News
नीमच।जिला पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एन.एस. सिसौदिया एवं अ.अ.पु. जावद रामतिलक मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावद निरीक्षक नरेन्द्रसिंह ठाकुर के नेतृत्व में नयागांव चौकी प्रभारी रामपालसिंह राठौर की टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान तहत नयागांव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेनपुरा से नयागांव मार्ग पर नाकाबंदी की । पुलिस की नाकाबंदी देख टीवीएस स्टार मोटर सायकल क्रमांक आरजे 25 एस, एफ 2213 पर आ रहे दो युवकों ने बाइक के पीछे बैठा युवक चलती बाइक से कूदकर रेल्वे पटरी के उस पर झाड़ियों की तरफ अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला। पुलिस ने घेराबंदी कर चालक को पकड़ा,और उसकी तलाशी ली तो उसकी पैंट की जेब से 25 ग्राम अवैध अवैध मादक पदार्थ मिथाईलीन डाई आक्सी मेथेमफेटा माइन (एमडीएमए) बरामद हुआ। पकड़े गए युवक से पूछताछ में अपना नीम जगदीश पिता गोपीलाल बावरी निवासी धामनिया तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान तथा फरार आरोपी का नाम खानशद पिता असलम पठान निवासी अचारी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान बताया। पुलिस ने जप्त मादक पदार्थ व बाईक जप्ती में लेकर आरोपी के विरूद्ध धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है प्रकरण में अनुसंधान जारी है। फरार आरोपी की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही हैं। उक्त कार्यवाही में पुलिस टीम नयागाॅव का सराहनीय योगदान रहा