चित्तौड़गढ़, 28 अगस्त। मादक पदार्थों की तस्करी के दौरान नाकाबंदी कर रही जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस पर अपराधियों द्वारा गाड़ी चढ़ाने के प्रयास व फायरिंग किये जाने के मामले में वांछित आरोपी चीमाराम जाट की तलाश व गिरफ्तार हेतु उदयपुर रेंज के महानिरीक्षक ने 50 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक श्री राजन दुष्यंत ने बताया की भादसोड़ा थाना पुलिस द्वारा 22 फरवरी 2022 को की जा नाकाबंदी के दौरान मादक पदार्थ तस्करों द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नीयत से अपनी गाड़ी पुलिस जवान पर चढ़ाने व भागते समय पुलिस पर फायर करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी बाड़मेर जिले के मुकले का तला, लीलसर निवासी चीमाराम पुत्र जेरा राम जाट की तलाश व गिरफ्तार पर उदयपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस ने 50 हजार रुपये ईनाम की घोषणा की है। जो कोई व्यक्ति अभियुक्त चीमा राम को बंदी बनाने, बंदी करवाने या बंदी बनाने हेतु सही सूचना देगा उसे 50 हजार रुपये नगद पुरुस्कार प्रदान किया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
मादक पदार्थ तस्कर चीमाराम पर पचास हजार का ईनाम घोषित,तस्करी के दौरान अपराधियों द्वारा पुलिस पर फायरिंग के मामले में वांछित,आईजीपी रेंज उदयपुर ने जारी किया आदेश
Related Posts
MP में अब घूसखोरों के मददगार भी नपेंगे, लोकायुक्त ने पहली बार रिश्वतखोर महिला पटवारी के साथ उसके पति को भी बनाया सह-आरोपी
ग्वालियर। भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए स्पष्ट किया है कि यदि किसी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी के भ्रष्टाचार में उसके स्वजन या किसी बाहरी व्यक्ति की…
5 दिवसीय निंबाहेड़ा नाइट प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, निंबाहेड़ा नाइट प्रीमियम लीग का आगाज, रोमांचक मुकाबलों से गूंजा खेल मैदान,मीडियाकर्मियों ने किया नाइट प्रीमियम लीग का शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह,
निंबाहेड़ा। नगर के चित्तौड़गढ़ रोड स्थित महाविद्यालय खेल मैदान में गुरुवार रात्रि को 5 दिवसीय निंबाहेड़ा नाइट प्रीमियम लीग (ऑक्शन बेस्ड) क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में…


