निंबाहेड़ा में उदयलाल आंजना कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद कृपलानी से होगा मुकाबला
22 Oct 2023
Local News
निंबाहेडा। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी दूसरी सूची रविवार को जारी कर दी है। निंबाहेड़ा से एक बार फिर उदयलाल आंजना को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इससे पहले भाजपा ने अपनी दूसरी सूची शनिवार को जारी की। जिसमें निंबाहेड़ा से श्री चन्द्र कृपालनी को टिकट दिया गया है। श्री चन्द्र कृपालनी यहां से भाजपा का बड़ा चेहरा हैं। वे 2018 में भी भाजपा का चेहरा थे, लेकिन कांग्रेस के उदय लाल आंजना से हार गए थे।