जिले में तीसरे दिन तीन नामांकन जमा हुए:नवमी को शुभ महूर्त में गरोठ और मल्हारगढ़ में जमा हुए नामांकन फार्म
24 Oct 2023
Local News
मंदसौर। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद मन्दसौर जिले की चारों विधानसभाओं में नामांकन दाखिल करने का दौर शुरू हो गया है। नामांकन दाखिल के आज तीसरे दिन मल्हारगढ से एक और गरोठ विधानसभा से दो नामांकन पत्र जमा हुए। गरोठ से भाजपा प्रत्याशी चन्दर सिंह सिसौदिया पिता नाथू सिंह सिसौदिया ने अपना नामंकन पत्र गरोठ रिटर्निंग अधिकारी को जमा करवाया। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी रईस अहमद पिता सुबराती ने अपना नामांकन जमा किया। उल्लेखनीय है कि चन्दर सिंह सिसोदिया को भाजपा ने गरोठ विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है। वहीं मल्हारगढ़ विधानसभा से कांग्रेस के बागी उम्मीदवार श्यामलाल जोकचंद ने अपना नामांकन दाखिल करवाया। श्यामलाल ने कांग्रेस से नामांकन पत्र भरा है हालांकि कांग्रेस ने परशुराम सिसोदिया को प्रत्याशी बनाया है।