कांग्रेस से बागी हुए श्यामलाल जोकचंद ने आज (सोमवार को) नवरात्रि के अंतिम दिन विधानसभा चुनाव के लिए मल्हारगढ़ विधानसभा से निर्दलीय नामांकन दाखिल किया। सुबह 11 बजे पिपलियामंडी से श्यामलाल अपने समर्थकों के साथ रैली के साथ निकले पिपलियामंडी ने पैदल रैली के बाद वाहन रैली गुडभेली, नारायणगढ होते हुए मल्हारगढ पहुंची। जहां श्यामलाल जोकचंद ने रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना नामांक पत्र प्रस्तुत किया। मीडिया से बात करते हुए श्यामलाल ने कहा कि उन्हें अब भी विश्वास है कि कांग्रेस आलाकमान एक बार फिर निर्णय पर विचार करेगा और घोषित किए गए प्रत्याशी में बदलाव होगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी बदलाव नहीं करती है तो इसके बाद उनका फैसला जनता करेगी मल्हारगढ़ क्षेत्र की जनता उन्हें जो आदेश देगी उसी के अनुरूप वे मैदान में उतरेंगे। एक-एक रुपया एकत्रित कर भरा नामांकन श्याम के साथ समर्थकों की भीड़ ने कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है। खास बात यह है कि नामांकन दाखिल करवाने के लिए श्यामलाल को समर्थकों ने एक-एक रुपया देकर सहयोग किया। कुछ समर्थकों ने आनलॉइन बैंकिंग के जरिए एक-एक रुपया ट्रांसफर किया वहीं सैंकड़ो समर्थकों ने नगद एक-एक रुपया देकर हौसला बढ़ाया। श्यामलाल जोकचंद समर्थकों द्वारा दिए गए एक एक रुपए की चिल्लर लेकर रिटर्निंग अधिकारी के पास नामांकन दाखिल करने पहुंचे। जहां उन्होंने अपन नामांकन पत्र जमा करवाया । श्यामलाल जोकचंद ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी के तहते ही अपना नामांकन पत्र जमा करवाया है। बी फॉर्म की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर है। पार्टी उन्हें बी फॉर्म नहीं देती है तो वे स्वतः ही निर्दलीय हो जाएंगे। कांग्रेस कर रही विचार उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने मल्हारगढ से परशुराम सिसोदिया को प्रत्याशी बनाया है। प्रत्याशी चयन से नाराज श्यामलाल ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है। हालांकि बागी हुए श्यामलाल ने कहा कि पार्टी को उम्मीदवार तय करने में चूक हुई है। पार्टी इस पर दोबारा विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से उन्ही बात हो रही है। पार्टी में पुनर्विचार के बाद टिकिट में बदलाव होने के संकेत है।