नीमच । पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की मध्यप्रदेश में पचास प्रतिशत की सरकार है यहाँ का प्रत्येक व्यक्ति भ्रष्टाचार का शिकार हुआ है या भ्रष्टाचार का गवाह है, कांग्रेस ने पहली किश्त में नीमच के पचास हजार किसानों का कर्जा माफ किया, पूरा प्रदेश चौपट प्रदेश बना हुआ है केवल चौपट प्रदेश ही नहीं घोटाला प्रदेश बना हुआ है, विकास केवल कमीशन का हुआ घोटालों का हुआ, प्रदेश का निर्माण करने वाले नौजवानों के भविष्य का निर्माण ही नही हुआ तो केसे निर्माण होगा प्रदेश का, केसे निर्माण होगा नीमच का, निवेश ना आए तो मंदिर या मस्जिद में जाने से रोजगार नहीं बनने वाला, आर्थिक गतिविधि तब बनेगी जब निवेश आएगा । नीमच जिले के तीनो विधानसभा प्रत्याशियों के समर्थन में नीमच के शोरूम चौराहे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सभा आयोजित की हुई, सभा में कमलनाथ शिवराज सरकार पर खूब बरसे और अपनी 15 महीने की सरकार की उपलब्धियां गिनाई ।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा की प्रदेश की जनता ने तय कर लिया है विदा करेंगे शिवराज को । सभा को पूर्व मुख्यमंत्री से पहले कांग्रेस के नेताओ ने संबोधित किया
मध्यप्रदेश का हर व्यक्ति भ्रष्टाचार का शिकार है या गवाह है – कमलनाथ
Related Posts
अरावली की गोद में ‘छोटी गंगाजी’… लाखों श्रद्धालुओं का आस्था केंद्र, लेकिन बदहाल व्यवस्थाओं ने बढ़ाई चिंता
नीमच। सावन से पहले हरियाली की चादर ओढ़े सुखानंद धाम एक बार फिर लाखों श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार है। 71 फीट ऊंचा प्राकृतिक झरना, घने जंगल, पहाड़ियां और ‘छोटी…
MP में अब घूसखोरों के मददगार भी नपेंगे, लोकायुक्त ने पहली बार रिश्वतखोर महिला पटवारी के साथ उसके पति को भी बनाया सह-आरोपी
ग्वालियर। भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए स्पष्ट किया है कि यदि किसी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी के भ्रष्टाचार में उसके स्वजन या किसी बाहरी व्यक्ति की…


