कांग्रेस प्रत्याशी एवं सहकारिता मंत्री आंजना की नामांकन रैली में उमड़ा जन सैलाब,आंजना की नामांकन रैली बनी गंगा जमुनी तहजीब की मिशाल,आंजना ने आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित*
06 Nov 2023
Local News
निम्बाहेड़ा छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने सोमवार को अपने हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की महारैली के साथ निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षैत्र से बतौर कांग्रेस प्रत्याशी ने अपना नामाकंन पत्र दाखिल किया। कांग्रेस प्रत्याशी आंजना सोमवार को अपने पेतृक गांव केसुन्दा स्थित श्री हरिश्वेश्वर महादेव मंदिर, मोटी माताजी मंदिर एवं विंध्यवासिनी माताजी मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना करने निंबाहेड़ा की ओर प्रस्थान किया। निंबाहेड़ा में प्रवेश करते ही क्षेत्र के शक्तिपीठ श्री अम्बामाता मंदिर, ढाबेश्वर महादेव मंदिर, होली थाडा में स्थित प्राचीन सकल जैन मंदिर में दर्शन किए। जन आशीर्वाद यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व आंजना ने पेच परिसर में विराजीत माताजी की विधिवत पुजा अर्चना की एवं पेच वाले बाबा साहब की दरगाह पर सजदा किया। तदउपरांत पेच परिसर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर हजारों की संख्या में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षैत्रवासियों के साथ पैदल जन आशीर्वाद यात्रा प्रारंभ हुई। आंजना जन आशीर्वाद यात्रा लेकर शहर के डाक बंगला रोड होते हुए नवाब गंज, रामद्वारा, रेल्वे स्टेशन, रेलवे स्टेशन, मोती बाजार, चित्तौड़ी गेट, कैची चैराहा, चंदन चैक, परशुराम सर्कल, दांडी यात्रा स्मारक से मंडी चैराहा, महाराणा प्रताप सर्कल से होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे। मार्ग में आंजना का इंतजार कर रही हजारों की भीड़ ने पुष्पवर्षा एवं आतिशबाजी करके आंजना का स्वागत अभिनंदन किया। नगर की जनता व्दारा किये गये ऐतिहासिक स्वागत अभिनन्दन से अभिभूत आंजना ने सभी का नगरवासियों का अभिवादन कर आभार जताया। आंजना ने जन आशीर्वाद यात्रा के मार्ग में आने वाले सभी धार्मिक स्थलों रामद्वारा, द्वारिकाधीश मंदिर, बालाजी मंदिर, रोशन अली बाबा दरगाह, बाबा रामदेव मंदिर, केली वाले बाबा दरगाह, तवरेजी बाबा दरगाह, बाबा रामदेव व्यायामशाला मंदिर, शिव मंदिर पर भी शीश नवाया, साथ ही सुभाषचंद्र बोस, बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर, दांडी यात्रा स्मारक, भेरोसिंह शेखावत, वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप इत्यादि की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया। यात्रा का समापन उपखंड कार्यालय अपर हुआ जहां आंजना ने बतौर कांग्रेस प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। उपखंड कार्यालय पर पहुंची जन आशीर्वाद यात्रा वही जन सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। नामांकन दाखिल करने के पश्चात आंजना हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं की महारैली के साथ स्थानीय जैन स्ट्रीट चैराहे पर आयोजित विशाल जनसभा स्थल पर पंहुचे जहां उनके नामांकन और जनसभा को संबोधित करने के लिये विशेष रुप से आये अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव राज्यसभा सांसद मोहन प्रकाश के आगमन पर कांग्रेस प्रत्याशी एवं सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने उनकी अगवानी कर राजस्थानी साफा बंधवाकर पुष्पाहारों से अभिनन्दन किया। कांग्रेस प्रत्याशी आंजना ने क्षैत्र एवं नगर की जनता और कार्यकर्ताओं से मिले अपार स्नेह और आशीर्वाद के लिये सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षैत्रवासियों ने आज उन्हें जो स्नेह दिया और उनमें अपार विश्वास जताया है वे सदा इसके लिये क्षैत्रवासियों के ऋणी रहेगें और इस स्नेह के बदले में वह सब कुछ देने के लिये तत्पर रहेगें जिसकी अपेक्षा क्षैत्र की जनता को उनसे है। आंजना ने अपने उदबोधन में निम्बाहेड़ा नगर की कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था एवं गंगा जमनी तहजीब पर जौर दिया।। आंजना ने क्षेत्र के लिये अपने आगामी लक्ष्य स्पष्ट करते हुए कहा कि एक स्वच्छ, स्वस्थ, निर्भिक, शिक्षित, खुशहाल, हराभरा, संपन्न, सुप्रसिध्द एवं अपराध मुक्त निम्बाहेड़ा क्षैत्र का चहुमुखी विकास करना है जिसके लिये वे हर संभव सार्थक प्रयास करेगें और क्षैत्र के उसी गौरव को पुनः स्थापित करेगें जिसकी निम्बाहेड़ा क्षैत्र के हर एक निवासी को उनसे अपेक्षा है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भैरूलाल चैधरी, बड़ीसादड़ी विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी बद्रीलाल जाट जगपुरा, पूर्व प्रधान छोटीसादड़ी मनोहरलाल आंजना, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पुरूषोत्तमलाल झंवर, महासचिव गोपाललाल आंजना, भोपराज टांक, नगरपालिका अध्यक्ष सुभाषचंद्र शारदा, उपाध्यक्ष परवेज अहमद, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष सम्पतलाल धाकड़, छोटीसादड़ी अध्यक्ष मुकेश जाट, नगर अध्यक्ष बंशीलाल रायवाल, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्षा सुनिता पारख, छोटीसादड़ी नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा सहित छोटीसादडी पालिका अध्यक्ष फातेमा बोहरा, उपाध्यक्ष सीमा उपाध्याय, छोटीसादड़ी प्रधान सपना मीणा सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। कांग्रेस प्रत्याशी एवं सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की नामांकन रैली के उपरान्त आयोजित विशाल जनसभा को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भैरूलाल चैधरी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पुरूषोत्तमलाल झंवर, महासचिव गोपाललाल आंजना, नगरपालिका अध्यक्ष सुभाषचंद्र शारदा, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष सम्पतलाल धाकड़, पूर्व विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद रविप्रकाश सोनी, पूर्व जिला कांग्रेस सचिव लक्ष्मण सिंह सोलंकी, पार्षद एकता सोनी एवं शबाना खान ने संबोधित किया। जनसभा का संचालन पूर्व विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद रविप्रकाश सोनी ने किया। कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना की नामांकन रैली में हजारों की संख्या में क्षेत्र केे समस्त कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधिगण, अग्रीम संगठनों के पदाधिकारीगण, स्वयं सेवी संस्थाओं, व्यापारी वर्ग, किसान वर्ग एवं गणमान्यजन, समस्त समाजोें के गणमान्यजन, महिलाए, तथा क्षेत्र के आमजन, पुरूष एवं मीडियाकर्मी उपस्थित थे।