देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी गुरुवार 9 नवंबर की दोपहर 2 बजे हवाई पटटी नीमच पर आएंगे। वे इस दौरान एक महत्ती आमसभा को संबोधित करेंगे।
जावद विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी ओमप्रकाश सकलेचा ने मीडिया को बताया कि दुनियाभर में भारत की सशक्त छवि बनाने वाले ऊर्जावान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वायुयान से 9 नवंबर को नीमच आएंगे। जहां हवाई पटटी पर आयोजित महत्ती सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा एवं केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद श्री सुधीर गुप्ता एवं संसदीय क्षेत्र के सभी भाजपा प्रत्याशी भी मौजूद रहेंगे। श्री सकलेचा ने जावद विधानसभा क्षेत्र की जागरूक जनता, मोर्चा-प्रकोष्ठ एवं पार्टी पदाधिकारियों, बूथ प्रभारी, त्रिदेव, पालक एवं पार्टी समर्थित जन प्रतिनिधियों से नीमच पहुंच कर प्रधानमंत्री श्री मोदी की जनसभा को सफल बनाने की विनम्र अपील की है।
देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी गुरुवार 9 नवंबर की दोपहर 2 बजे हवाई पटटी नीमच पर आएंगे। वे इस दौरान एक महत्ती आमसभा को संबोधित करेंगे।
Related Posts
अरावली की गोद में ‘छोटी गंगाजी’… लाखों श्रद्धालुओं का आस्था केंद्र, लेकिन बदहाल व्यवस्थाओं ने बढ़ाई चिंता
नीमच। सावन से पहले हरियाली की चादर ओढ़े सुखानंद धाम एक बार फिर लाखों श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार है। 71 फीट ऊंचा प्राकृतिक झरना, घने जंगल, पहाड़ियां और ‘छोटी…
MP में अब घूसखोरों के मददगार भी नपेंगे, लोकायुक्त ने पहली बार रिश्वतखोर महिला पटवारी के साथ उसके पति को भी बनाया सह-आरोपी
ग्वालियर। भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए स्पष्ट किया है कि यदि किसी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी के भ्रष्टाचार में उसके स्वजन या किसी बाहरी व्यक्ति की…


