कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना का कनेरा घाटा क्षेत्र में दौरा, जनता में विश्वास और मिल रहा है समर्थन !
16 Nov 2023
Local News
निंबाहेड़ा। कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना का आज कनेरा क्षेत्र में दौरा जारी है। कांग्रेस प्रत्याशी आंजना को घाटा क्षेत्र की जनता में विश्वास और मिल रहा है समर्थन! कनेरा सरसी, श्रीपुरा, गुंदारेल, निंबोदा,धारेश्वर क्षेत्र में आमजन से सीधा मिल रहे हैं कांग्रेस प्रत्याशी आंजना और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में दे रहे हैं मतदाता को जानकारी। दौर में आंजना को कई जगह से संतानों एवं अन्य फलों से तोला गया।आंजना के साथ है ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संपत धाकड़, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम झवर, पूर्व सरपंच तुलसीराम धाकड़, कमलेश वीर, किशन मेस, कांग्रेस नेता गीता लाल धाकड़, प्रहलाद धाकड़, बबलू धाकड़, सतनारायण धाकड़,सुनील कोचवा, भरत धाकड़, मनोहर दान चारण, लक्ष्मण चारण सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता साथ है।