विधानसभा प्रभारी राकेश भारद्वाज किया ऐसा मैनेजमेंट की भितरघातियों के सारी तिकड़में हुई फैल... बम्पर जीत दिलवाकर विजय जुलूस के बाद लिया दम
04 Dec 2023
Local News
नीमच में जैसे ही दिलीपसिंह परिहार का भाजपा से चौथी बार टिकिट फाइनल हुआ वैसे ही कईयों के अरमानों पर पानी फिर गया। संगठन के कई प्रमुख लोगों ने बापू की पूरी तरह से फ़ाइल निपटाने की एक से बढ़कर एक योजना बना डाली। लेकिन जैसे ही यह सब विधानसभा प्रभारी व वरिष्ठ भाजपा नेता, मैनेजमेंट गुरु राकेश भारद्वाज के नॉलेज में आया तो उन्होंने कमर कस ली और इन जड़ों में मट्ठा डालने वालों की योजनाओं पर नकेल डालकर बापू के जीत के मार्ग को अपने कुशल मैनेजमेंट से सुनिश्चित कर के दम लिया। पार्टी के ही उन महत्वकांक्षी बिच्छुओं ने चुनाव में हर तरह से बापू बजरंगी को शिकस्त दिलवाने की कोई कोर कसर नही छोड़ी। किसी ने समाज की बैठकों में सार्वजनिक रूप से दिलीप परिहार को वोट नही देने की बात कही तो किसी ने पार्टी के चुनावी कामों में रोड़े अटकाए, यहां तक की कार्यालय को लावारिस छोड़ कर अपने अपने बहाने खड़े किए। इन सब उलझनों और नई रणनीति तैयार कर खुद मैनेजमेंट गुरु ने कार्यालय की कमान अपने हाथों में लेकर इन गद्दारों के सारे पांसे उल्टे कर डाले।