नीमच । सिटी के प्रतिष्ठित बागड़ी (लक्षकार) परिवार की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती रामकन्याबाई लखेरा का 65 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे विगत 15 दिवस से अस्वस्थ्य थी। वें हंसमुख स्वभाव वाली धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थी। उनकी अंतिम यात्रा गुरुवार को उनके निज निवास स्थान पीपली चौक,नीमच सिटी से निकाली गई। अंतिम संस्कार नीमच सिटी मुक्तिधाम पर किया गया। श्रद्धांजलि सभा में समाजसेवी संतोष चौपड़ा,शशिकांत गोयल,विजय बाफना, सकल लखेरा समाज के अध्यक्ष महेश चौहान,किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष अशोक मंगल,पत्रकार पंकज श्रीवास्तव,पर्यावरण संस्था के रमेश मोरे ने श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीमती रामकन्याबाई का स्वास्थ्य करीब 15 दिवस पहले खराब हुआ था, जिनका अहमदाबाद में इलाज कराया गया था, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका। वे स्व बाबरू जी बागड़ी (लक्षकार) की पुत्र वधू,लालचंद बागड़ी की धर्मपत्नी, किशोर बागड़ी (अध्यक्ष संकल्प पर्यावरण) मनोहर,जगदीश (विद्युत विभाग),अशोक बागड़ी (उपाध्यक्ष साक्षी फाउण्डशन),कैलाश,लोकेश की भाभीजी एवं ललित की माताजी,सुनील बागड़ी (स्प्रिंगंवुड स्कूल),मनीष बागड़ी (पत्रकार),पप्पू, दिपेश,हरीश, जुगल,रवि, सुशील,राहुल,सुरेश, अंकित की बड़ी मम्मी व हिमांशु, केशव,यश, प्रभव, माधव, वीरा,दिव्यांश,येशु की दादीजी थी। उनकी अंतिम यात्रा में समाज सहित आस पड़ोस के अनेक लोग शामिल हुए और श्रद्धांजलि दी। उठावना दिनांक 21/12/23 शुक्रवार दोपहर 3 बजे श्रीनाथ मैरिज गार्डन, नृसिंह मंदिर के पास, नीमच सिटी में रखा गया है।


