नीमच । राजस्थान के बारा पुलिस ने 30 लाख के लेनदेन के मामले में लहसुन व्यापारी कनक इंडिया फर्म के अभिषेक कुमरावत को हिरासत में लिया। जैसे ही पुलिस नीमच पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया तो उनके परिजनों ने कैंट थाने मे हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद मामला कैंट थाने पहुंचा। कैंट पुलिस के रोजनामचे में रवानगी के बाद पुलिस ने आरोपी अभिषेक कुमरावत को अपने साथ लेकर राजस्थान रवाना हुई।
नीमच की 8 फर्म ने किया 80 से 90 लाख का लेनदेन,दरअसल, आज सुबह बारा थाने से 12 पुलिसकर्मी अचानक नीमच मंडी पहुंची। जिसके बाद कनक इंडिया फर्म में दबिश देकर अभिषेक कुमरावत को गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान की कृषि उपज मंडी बारां के व्यापारी निर्मल नागर से नीमच के 8 फर्मों के मालिक ने 2017 में 90 लाख रूपए की लहसुन खरीदी थी। जिसका आज तक एक रूपए का भी भुगतान नहीं किया गया था। इसके बाद व्यापारी निर्मल नागर ने इस जालसाजी को लेकर बारांं न्यायालय की शरण ली। वहीं, कोर्ट के आदेश के बाद नीमच के इन 08 व्यापारियों पर बारां पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया पुलिस ने शहर की कृषि उपज मंडी में जालसाजी करने वाले व्यापारियों के ठिकाने पर दबिश दी है। मामले को लेकर नीमच की 08 फर्मो के लहसुन व्यापारियों ने बारां के व्यापारी को कहा था कि यहां से लहसुन खरीदकर हमें भेजो हम लोग तुम्हे अच्छा कमीशन देंगे। शुरुआत में तो व्यापारियों ने नागर को सबकुछ ठीक रहा लेकिन बाद में लहसुन मंगवाकर भुगतान नहीं किया।
इन फार्म के नाम-
कनक इण्डिया, नीमच- 2,9,33,136 रूपए
-यशी इन्र्टप्राइजेज, नीमच 1,2,87,782 रूपए
-ललित कुमार सुरेश कुमार, नीमच 6,74,872 रूपए
-त्रिमूर्ति ट्रेडिंग कंपनी, नीमच 6,64,466 रूपए
-शिवाय ट्रेडर्स, नीमच 2,1,49,425 रूपए
खंडेलवाल ट्रेडर्स, नीमच 5,76,309 रूपए
वैष्णवी इटरप्राईजेज, नीमच 6,77,706 रूपए
दिलीप कुमार एन्ड कंपनी, नीमच 1,93,230 रूपये


