नीमच। योध्या में रामलला का आगमन हो चुका है. नए बने मंदिर में आज रामलला विराजमान हो चुके हैं और उनकी प्राण प्रतिष्ठा भी संपन्न हो गई है. अवध में राम के आगमन के साथ ही पूरा देश राममय हो गया है.शाम होते ही पूरा देश दीयों से जगमग हो उठा है जैसे मानों दीपावली मनाई जा रही है. अयोध्या समेत पूरा देश में दीपोत्सव की धूम है.शाम होते ही पूरा देश दीयों से जगमग हो उठा है. लोग दीपावली की ही तरह अपने घरों को दीयों और लाइटों से सजा दिए हैं. इसके साथ-साथ आतिशबाजी भी देखने को मिली है. लोग अपने घरों की बालकनियों से लेकर छतों तक पर दीपक जला रहे हैं.पीएम मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अयोध्या में एयरपोर्ट और अन्य विकास कार्यों के उद्घाटन के वक्त 22 जनवरी को दीपावली मनाने की अपील की थी.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को एक नए युक के आगमन का प्रतीक करार दिया. इसके साथ-साथ पीएम ने लोगों से 1000 सालों के मजबूत, भव्य और दिव्य भारत की नींव बनाने का आह्वान किया. सियावर रामचंद्र की जय और जय श्री राम के उद्घोष के साथ पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का यह अवसर केवल जीत का नहीं बल्कि विनम्रता का भी है. उन्होंने कहा कि राम मंदिर समृद्ध और विकसित भारत के उदय का गवाह बनेगा. 1000 साल के भारत की नींव रखने की अपील पीएम ने आगे कहा, हमें आज से अगले 1000 साल के भारत की नींव रखनी है. मंदिर निर्माण से आगे बढ़कर हम सभी देशवासी अभी से समर्थ, सक्षम, भव्य, दिव्य भारत के निर्माण की सौंगध लेंते हैं. वह अभी भी गर्भगृह के भीतर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान अनुभव किए गए दिव्य स्पंदनों को महसूस कर सकते हैं. नयागांव में शिव मंदिर, रणजीत हनुमान मंदिर, सांवरिया जी मंदिर, हर मंदिर में भी दीए जलाकर दिवाली मनाई गई. मंदिर में हर तरफ दिए जलाए गए हैं और मंदिर को सजाया गया है. लोग राम भक्ति में झूमते नजर आए. लोगों का कहना है कि आज शुभ दिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से प्रार्थना की थी कि सभी लोग घरों और मंदिरों में दिए जलाएं.भगवान राम के आगमन को देखते हुए देशभर के करीब-करीब हर छोटे बंड़े मंदिरों को भी सजा दिया गया है. प्राण प्रतिष्ठा के वक्त कई मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना भी की गई.नयागांव में भी ग्रामवासियो द्वारा रामधुन निकाली जा रही है हर रोज,वही रविवार को नयागांव नगर परिषद द्वारा सुंदर काण्ड का आयोजन जावद चौराहे बालाजी मंदिर पर किया गया। जिसमे जावद विधानसभा विधायक ओमप्रकाश सखलेचा भी उपस्थित हुए साथ ही 22 जनवरी 2024 सोमवार को गांधी चौक बाबा रामदेव मंदिर परिसर में श्री राम भगवान की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण बताया गया । जिसमे नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश जाट, उपाध्यक्ष हरीश धाकड़,पार्षद चांदमल मेघवाल,मदन माली,लीला बाई भील, पार्षद प्रतिनिधि  पवन दास बैरागी, विनोद धनगर,जितेंद्र पांडे,अनिल चौधरी, शक्ति सिंह, अभय जैन, विनीत चौधरी,जय सिंह जडेजा,सुरेश धाकड, विजय गायरी, जय सिंह जडेजा, सुंदरपाल, सुरेश धाकड़ ,रामसिंह जाट मुकेश प्रजापत,बालू माली, सुरेश खारोल भरत शर्मा , एवम नगर परिषद के कर्मचारी मोजूद रहे। शाम 6 बजे सांवलिया मंदिर से श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई । इस दौरान भक्त जन मौजूद रहे।