निंबाहेड़ा/ अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में जे.के. सीमेंट परिसर में स्थित राधा कृष्ण मंदिर पर भजन संध्या एवं महाआरती का आयोजन किया गया । जिसमें भजनों की धुन पर जे.के. सीमेंट के यूनिट हेड आर.बी.एम. त्रिपाठी से लेकर अधिकारी एवं भक्तगण झूम कर नाचे और भजन संध्या का आनंद उठाया। श्री राधा कृष्ण मंदिर समिति के तत्वाधान में आयोजित भजन संध्या के मुख्य कलाकार अभि -अनुज पारीक,भीलवाड़ा अखिलेश ठाकुर,दीपक वर्मा, निंबाहेड़ा एवम म्यूजिशियन टीम नरेश म्यूजिकल ग्रुप भीलवाड़ा द्वारा सजा दो घर को गुलशन सा मेरे घर राम आए हैं, गली गली अवध सजाएंगे राम आएंगे राम आएंगे, रघुपति राघव राजा राम जैसे भजनों पर जे.के. सीमेंट के यूनिट हेड आर.बी.एम. त्रिपाठी और जे.के. सीमेंट के अधिकारी एवं कर्मचारीगण भजनों की धुन पर अपने आप को नाचने से नहीं रोक पाए और भक्ति भाव में विभोर होकर झूमते नाचते हुए अपनी अपनी खुशी व्यक्त करते नजर आए। भक्ति भाव का आलम यह था कि अधिकारियों के साथ महिलाएं एवं बच्चे भी अवध में राम आए हैं, राम आएंगे राम आएंगे के भजनों पर खूब झूमकर नाचे। भजन संध्या के पश्चात श्री राधा कृष्ण मंदिर में महाआरती का आयोजन भी किया गया जिसमें जे.के. सीमेंट की यूनिट हेड आर.बी.एम. त्रिपाठी एवं श्रीमती सुशील त्रिपाठी एवं अन्य अधिकारियों ने जोड़े से महाआरती की। इस अवसर पर जे.के. सीमेंट निंबाहेड़ा के टेक्निकल हेड अनिल गुप्ता, राजेश सोनी,मांगरोल के टेक्निकल हेड प्रभात सिंह परिहार, जे.के. सीमेंट के एचआर हेड प्रभाकर मिश्रा, फाइनेंस हेड अजय गर्ग,माइंस हेड मनीष तोषनीवाल, सिविल हेड सी.पी. दक, सिक्योरिटी हेड अरविंद सिंह राठौड़,हेड शेयर सर्विस जय कुमार,इलेक्ट्रिक हेड डॉ. सचिन गुप्ता, सीनियर मैनेजर फाइनेंस एवं मंदिर प्रबंधक विकास सरावगी, सत्यदेव पानेरी,सीएसआर विभाग के मनीष शर्मा, जयशंकर मिश्रा, ऑफिसर्स क्लब के सदस्य किशोर शर्मा, मोहित कोठारी, सतीश शर्मा, संदीप गोतम, लाल कैलाशपति सिंघानिया पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती निधि शर्मा, पदम विद्या विहार की प्रिंसिपल श्रीमती सुचिता राठौर सहित बड़ी संख्या में जे.के. सीमेंट के अधिकारी, कर्मचारी एवं भक्तजन उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए जे.के. सीमेंट समूह द्वारा अपने धार्मिक संस्कारों एवं आचरण के तहत बड़ा योगदान दिया गया था और वर्तमान में जे.के. सीमेंट समूह के एम.डी.राघवपत सिंघानिया और डिप्टी एम.डी माधव कृष्ण सिंघानिया अपने पारिवारिक संस्कार एवं यथा नाम राघव (राम) एवं माधव (कृष्ण) के अनुरूप हर धार्मिक आयोजन में यथाशक्ति योगदान देने में हमेशा अग्रणी रहते हैं। इसे एक संयोग ही कहा जाएगा की जे.के. सीमेंट समूह का मुख्यालय कानपुर उत्तर प्रदेश में है और राम जन्मभूमि अयोध्या भी उत्तर प्रदेश में ही है। इस संयोग में सोने पर सुहागा यह है कि जे.के. सीमेंट निंबाहेड़ा में वर्तमान यूनिट हेड के रूप में कार्यरत आर.बी.एम. त्रिपाठी की जन्मस्थली भी उत्तर प्रदेश ही है और वह भी देवरिया के निवासी हैं। जे.के. मैनेजमेंट के साथ-साथ यूनिट हेड त्रिपाठी का भी धार्मिक कार्यों में काफी रुझान रहता है और क्षेत्र के कई धार्मिक स्थलों के निर्माण एवं अन्य कार्यों के लिए यथासंभव योगदान देने में हमेशा अग्रणी रहते हैं।


