सरवानिया महाराज में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस, नप अध्यक्ष जैन ने किया ध्वजारोहण,
26 Jan 2024
Local News
सरवानियां महाराज। गणतंत्र दिवस पर नगर परिषद सरवानियां महाराज भवन पर नगर परिषद अध्यक्ष रूपेन्द्रसिंह जैन ने झंडा वंदन कर तिरंगे झंडे को सलामी दी। इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता सहित पार्षद गण, प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, गणमान्य जन, पत्रकार और कर्मचारी उपस्थित थे। पुलिस चौकी सरवानिया महाराज प्रभारी राजेन्द्र सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने झंडा वंदन के दौरान तिरंगे को सलामी दी।