मध्यप्रदेश कांग्रेस ने जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती को जावद विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया पढ़ें ये खबर
29 Jan 2024
Local News
नीमच। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती को जावद विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आगामी लोकसभा चुनाव एवं संगठनात्मक गतिविधियों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है। ऐसे में जावद जहां कांग्रेस अपनी ही गुटबाजी से विस चुनाव हारी उस स्थिति में सुधार के लिए अब तरुण बाहेती को जिम्मेदारी सौंपी है। विधानसभा प्रभारी को आगामी लोकसभा चुनाव सहित संगठनात्मक गतिविधियां जिसमें समन्वय समिति की बैठक आयोजन,विधानसभा स्तरीय सम्मेलन,मंडलम सेक्टर अध्यक्षों की बैठक,डोनेशन फॉर नेशन अभियान को बूथ स्तर तक पूर्ण करवाना, मतदाता सूची अवलोकन सहित अन्य कार्यकराते हुए संगठन को मजबूत करना होगा।