नीमच। जावरा नयागांव टोलकर्मी गुरुवार को सिक्योरिटी गार्ड जिला कलैक्टर कार्यालय में पंहुचकर कलेक्टर और विधायक के नाम ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने कहा की वे धर्मा सिक्योरिटी के माध्यम से टोल पर सिक्योरिटी कार्य के लिए 32 कर्मचारी नियुक्त हैं । जो पिछले 15 सालों सालों से उक्त टोल पर कार्यरत हैं। और धर्मा सिक्योरिटी के अंतर्गत पिछले 4 माह से कार्य कर रहे थे। जिन्हे 31 जनवरी को अचानक कार्य से हटा दिया गया हैं। इस प्रकार से जावरा नयागांव टोल रोड कंपनी ने अन्याय पूर्ण कार्यवाही की हैं। कर्मचारियों ने मांग की हैं की टोल कंपनी के विरुद्ध उचित कार्यवाही कर उन्हे रोजगार प्रदान किया जाए। इस दौरान कैलाश सुथार,वीरेंद्र सिंह,कमलेश प्रजापत,चंद्र प्रकाश मेघवाल, जितेन्द्र सिंह,मनोहर सिंह,रतलालाल भील,मुकेश चौहान,प्रवीण सिंह,भवानी सिंह सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।
नयागांव जावरा टोलकर्मी ने कलेक्टर विधायक के नाम सौंपा ज्ञापन,15 सालों से सिक्योरिटी पर थे नियुक्त लेकिन अचानक हटा दिया , रोजगार दिलवाने की मांग
Related Posts
अरावली की गोद में ‘छोटी गंगाजी’… लाखों श्रद्धालुओं का आस्था केंद्र, लेकिन बदहाल व्यवस्थाओं ने बढ़ाई चिंता
नीमच। सावन से पहले हरियाली की चादर ओढ़े सुखानंद धाम एक बार फिर लाखों श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार है। 71 फीट ऊंचा प्राकृतिक झरना, घने जंगल, पहाड़ियां और ‘छोटी…
MP में अब घूसखोरों के मददगार भी नपेंगे, लोकायुक्त ने पहली बार रिश्वतखोर महिला पटवारी के साथ उसके पति को भी बनाया सह-आरोपी
ग्वालियर। भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए स्पष्ट किया है कि यदि किसी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी के भ्रष्टाचार में उसके स्वजन या किसी बाहरी व्यक्ति की…


