नीमच। कुख्यात तस्कर जयकुमार सबनानी उर्फ़ बाबू सिंधी को पुलिस ने शुक्रवार को जिला न्यायालय में पेश किया हैं। जिला लोक अभियोजन अधिकारी चंचल बाहेती ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार 04 फरवरी को हुए चर्चित गोलीकांड के मुख्य आरोपी जयकुमार सबनानी उर्फ़ बाबू सिंधी को आज जिला न्यायालय में पेश किया गया था। जहां पुलिस ने आरोपी बाबू सिंधी से पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की।माननीय न्यायालय ने बाबू सिंधी को 12 फरवरी की शाम 04 बजे तक की रिमांड पर पुलिस को सौंपा हैं। बाबू सिंधी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया था। बाबू सिंधी के पांव में चोट के कारण उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था। बता दें कि शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी अशोक अरोरा पर 04 फरवरी रविवार को प्राणघातक हमला हुआ था। 04 शूटर्स ने मिलकर समाजसेवी अरोरा पर फायरिंग की थी। इस हमले में समाजसेवी अरोरा बाल बाल बच गए थे। वहीं एक शूटर्स बाबू फ़क़ीर की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस पुरे हमले के पीछे कुख्यात तस्कर जयकुमार सबनानी उर्फ़ बाबू सिंधी का हाथ था।