नीमच।सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सोमवार को कलेक्टर दिनेश जैन और एसपी अमित कुमार तोलानी सहित जिले के आला अधिकारी धनेरियाकला गांवें पहुंचे। जहां उन्होंने ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे रेडियम रिफ्लेक्टर लगाया। साथ ही ड्राईवर का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और समझाइश दी गई की यातायात के नियमों का पालन करें। इस अभियान की आयोजन का मुख्य मकसद रात के समय रिफ्लेक्टर लगा होने से दुर्घटना में कमी आयेगी । इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ गुरु प्रसाद, एसडीम ममता खेड़े,आरटीओ नंदलाल गामड़, आरआई विक्रम सिंह भदौरिया,नायब तहसीलदार जागृति जाट,यातायात प्रभारी सोनू बड़गुर्जर जनपद सदस्य कांता हरिश अहीर व अन्य अधिकारी कर्मचारी व बड़ी ग्रामीण जन उपस्थित रहे। इस अवसर पर कलेक्टर ने अभियान से होने वाले लाभ और दुर्घटना से बचाव के बारे में जानकारी दी और जिले के किसानों व ग्रामीणों से रिफ्लेक्टर लगाने की अपील की है।
Post Views: 74