दो दिव्यांग दम्पतियों को तीन लाख रूपये की विवाह सहायता स्वीकृत
नीमच। कलेक्टर श्री दिनेश जैन व्दारा दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत दो दिव्यांग दम्पत्यिों को कुल 3 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। कलेक्टर व्दारा दिव्यांग आवेदिका श्रीमती पूजा भट्ट निवासी आमली भाट एवं आवेदक श्री राधेश्याम पिता प्रकाश राव निवासी रतलाम को दो लाख रूपये तथा दिव्यांग आवेदिका श्रीमती निर्मला निवासी राजनगर मोरवन एवं आवेदक सुखदेव पिता लालु कछावा निवासी आमद मनासा को एक लाख रूपये की विवाह प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई है।


