नीमच।  मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रथम नीमच आगमन पर पोरवाल समाज समिति के सम्माननीय सभी सदस्यों द्वारा स्थानी कमल चौक पर मंच बनाकर ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। अखिल भारतीय पोरवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पोरवाल जिला अध्यक्ष प्रकाश मंडवारिया नीमच अध्यक्ष कैलाश मुजावदिया ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रथम आगमन पर समाज द्वारा उनके ऐतिहासिक पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा श्री राजा टोडरमल जी की प्रतिमा भी भेंट की जाएगी।  इस अवसर पर पूर्वज समाज द्वारा 144 विकास नगर में नगर पालिका परिषद द्वारा प्रस्तावित भूमि को लेकर एक ज्ञापन दिया जाएगा लंबे समय से मध्य प्रदेश शासन भोपाल में विचार दिन है श्री यादव से तत्काल निराकरण की मांग करेगा साथ ही नीमच नगर पालिका द्वारा वर्क आर्डर के पश्चात भी बाउंड्री वॉल निर्माण नहीं करने की चर्चा की जाएगी