नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान गहन मतदाता जागरूकता आभियान के अंतर्गत दिलवाई शपथ ।
26 Feb 2024
Local News
मनासा - नेहरू युवा केंद्र ( युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार ) नीमच के सयुक्त तत्वाधान में जिला युवा खेल अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव के निर्देशन में गहन मतदाता जागरूकता एवं पंजीयन आभियान के अंतर्गत विवेकानंद युवा क्लब द्वारा शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय के सहयोग से मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास कार्यक्रम के छात्र- छात्राओं में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर यूवाओ में जागरूकता फैलाई गई । इस दौरान श्री धनगर ने यूवाओ को लोकतंत्र के महापर्व में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आग्रह किया व NYV लोकेश पाटीदार द्वारा छात्र - छात्राओ को मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत शपथ दिलवाई गई । इस दौरान CMCLDP के मनासा विकासखण्ड समन्वय महेंद्र पाल भाटी व मेंटर श्री डॉ.अर्जुन धनगर,राम धनगर,प्रह्लाद धनगर, अतुल मालवीय व अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित थे ।।