नीमच। कलेक्टर श्री दिनेश जैन के निर्देशन मे गठित जाँच दल जिसमे सहायक आपूर्ति अधिकारी आरएन'दिवाकर,नाप तोल निरीक्षक श्री ओएस शक्तावत,कनिष्ष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री विजय निनामा ,खाद्य सुरक्षा अधिकारी अधिकारी श्री यशवंत कुमार शर्मा ,श्री प्रकाश रत्न परखी प्रबंधक दुग्ध संघ मनासा एवं जाँच दल सदस्य श्री महेश एवं श्री विनोद शामिल है द्वारा मंगलवार को नीमच स्थित 5 फर्मो का निरीक्षण कर दूध एवं दूध से बने खाद्य पदार्थ के अभियान ओर खाद्य सर्विलांस प्लान के अंतर्गत कुल 15 नमुने जांच हेतु लिये गये,एवं कुल 2 फर्म पर नाप तोल अधिनियम अंतर्गत नाप तोल निरीक्षक श्री ओएस शक्तावत द्वारा प्रकरण बनाये गए। रतन स्वीट्स एंड बेकरी नीमच एवं वृन्दावन मिष्ठान विजय टाकीज चोराहा नीमच पर नापतोल अधिनियम तहत प्रकरण बनाए गए हैं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री यशवंत कुमार शर्मा ने बताया कि टीम द्वारा , दूध एवं दूध से बने खाद्य पदार्थ के नमूने रतन स्वीट्स एंड बेकरी नीमच से मावा,मिल्क केक,मावा बर्फी एवं खोपरा पाक के 01-01 नमूना कुल 04 नमूने, वृन्दावन मिष्ठान भंडार विजय टाकीज चोराहा नीमच से-मावा,मावा बर्फी ,मावा पेडा के 1-1 नमूने कुल 03 नमूने, अग्रवाल दूध भंडार काटजू मार्केट से -मावा,खोपरा पाक के 1-1 नमूने कुल 2 नमूने,मोहन मिष्ठान भंडार काटजू मार्केट से - पनीर,मावा,दही के 1-1 नमूने कुल 3 नमूने ,५. गोपी मिष्ठान भंडार से खोपरा पाक,मथुरा पेडा ,गुलाब जामुन के 1-1 नमूने कुल 3 नमूने लिए गए।. लिए गए नमूने जाँच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल को जाँच हेतु भेजे जायेंगे जाँचरिपोर्ट आनेपर नियमानुसार।कार्यवाही की जाएगी. इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जरी रहेगी नीमच कॉलेज मे खाद्य पदार्थों में मिलावट के प्रति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न कलेक्टर श्री दिनेश जैन के निर्देशन मैं मंगलवार को एमएफटीएल द्वारा शासकीय स्वामी विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच पर मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत जन जागरूकता के लिए खाद्य पदार्थो मैं मिलावट के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री यशवंत कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को खाद्य पदार्थों की जांच की प्रक्रिया नमूने लेने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों की पहचान के बारे में विस्तार से बताया ।