नीमच। लोकसभा चुनाव नजदीक है और अब राजनेतिक दल इसकी तैयारियों में जुट चुके हैं। मंगलवार को शहर के कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर जिला महिला कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस की प्रभारी ईष्ठा भाचावत मुख्य रूप से उपस्थित रही। साथ ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष, अनिल चौरसिया, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा सांभर, ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र लॉक्स आदि मंचासीन रहे। बैठक में प्रभारी ईष्ठा भाचावत ने कहा कि 6 मार्च को एमपी में कांग्रेस की भारत जोड़ों न्याय यात्रा आएगी, जिसका नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे। श्रीमती भाचावत ने कहा  कि इस यात्रा में जिले भर की महिला पदाधिकारी शामिल हो तथा राहुल गांधी व कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर पहुंचायें। बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों सहित अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा कर रणनीति बनाई गई। महिला कांग्रेस की बैठक में चेतना लालका, मीना कुरील, अनिता घनेटवाल, शमिदा मिर्जा, रूखसाना खान, बेबी मेहरा, शोभाराम वीरवाल, मनीष कदम, राजीव भास्कर, धर्मेंद्र परिहार आदि कई कार्यकर्ता मौजूद थे।