पुलिस कप्तान ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक,जुआ,सट्टा, अवैध शराब व मादक प्रदार्थो के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश,आगामी त्यौहार को लेकर संवेदनशील इलाकों में सक्रिय रहेगी पुलिस
28 Feb 2024
Local News
नीमच। नवागत पुलिस कप्तान श्री अंकित जायसवाल ने जिले के पुलिस अधिकारयों की क्राइम बैठक को संबोधित किया। मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित पहली क्राइम बैठक में नवागत एसपी ने पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील रहकर दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया। पुलिस कप्तान अंकित जायसवाल ने क्राइम बैठक में पुलिस अधिकारियों को साफ तौर पर कहां की कानून कोई व्यवस्था में ढिलाई बर्दाश नही की जाएगी। आगामी त्यौहार को लेकर संवेदनशील इलाकों में सक्रियता के साथ पुलिस नजर आएगी। इसी के साथ ही शहर सहित जिले में चेकिंग पॉइंट भी लगाए ओर पूरी मुस्तैदी के साथ हर एक गतिविधियों पर नजर बनाए रखे। पुलिस कप्तान ने फरियादी की तुरंत सुनवाई और अपराधियों पर कठोर कार्रवाई के निदेश दिए। पुलिस कप्तान ने कहा कि सभी अधिकारी अपने क्षेत्र में सतर्क रहकर जुआ सट्टा, अवैध शराब व मादक पदार्थ पर अंकुश लगाने की दिशा में काम करे। फरार वारंटी अपराधियों की धड़ पकड़ में तेजी लाये। बैठक में एएसपी नवल सिंह सिसोदिया, सीएसपी,जावद-मनासा एसडीओपी सहित जिले के थाना प्रभारी मौजूद थे।