नीमच। गुरुवार को सुबह उस वक्त सनसनी फ़ैल गई जब भर भड़िया के समीप दो कार क्षतिग्रस्त पाई गई साथ ही मौके पर कार के समीप आरक्षक राजाराम जाट की संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे लाश मिलने पर,जब इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को मिली तो अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं कि कैसे पुलिसकर्मी की मौत हुई है। बताया जा रहा है आरक्षक के शव के साथ ही एक स्कॉर्पियो और स्विफ्ट कार क्षतिग्रस्त पाई गई है जिसकी जांच की जा रही है की यह एक सड़क हादसा है या सोची समझी साजिश। आरक्षक नीमच सिटी थाना क्षेत्र की जवासा चौकी पर तैनात था।


