नीमच। आयुक्त कोष एवं लेखा श्री ज्ञानेश्वर पाटिल एवं कलेक्टर श्री दिनेश जैन के मार्गदर्शन में जिला कोषालय नीमच द्वारा जिला कोषालय अधिकारी श्री बीएम सुरावत के विशेष प्रयासों से नीमच जिला अधिकारी कर्मचारी एवं शासकीय सेवकों के वेतन भुगतान में लगातार तीसरी बार प्रदेश में नंबर वन रहा है। विभाग द्वारा जारी रैंकिंग के अनुसार नीमच जिला फरवरी पेड इन मार्च के वेतन भुगतान में प्रदेश में नंबर एक पर रहा है। इसके पहले भी लगातार गत दो महीनो मे नीमच जिला प्रदेश में वेतन भुगतान के मामले में अव्वल रहा है। इस तरह नीमच जिले को यह तीसरी बार लगातार उपलब्धि हासिल हुई है,इसके लिए जिला कोषालय अधिकारी श्री सुरावत ने अधिनस्थ स्टाफ एवं सभी आहरण संवितरण अधिकारियों द्वारा किए गए सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।
वेतन भुगतान में नीमच जिला लगातार तीसरी बार प्रदेश में नंबर वन
Related Posts
MP में अब घूसखोरों के मददगार भी नपेंगे, लोकायुक्त ने पहली बार रिश्वतखोर महिला पटवारी के साथ उसके पति को भी बनाया सह-आरोपी
ग्वालियर। भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए स्पष्ट किया है कि यदि किसी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी के भ्रष्टाचार में उसके स्वजन या किसी बाहरी व्यक्ति की…
5 दिवसीय निंबाहेड़ा नाइट प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, निंबाहेड़ा नाइट प्रीमियम लीग का आगाज, रोमांचक मुकाबलों से गूंजा खेल मैदान,मीडियाकर्मियों ने किया नाइट प्रीमियम लीग का शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह,
निंबाहेड़ा। नगर के चित्तौड़गढ़ रोड स्थित महाविद्यालय खेल मैदान में गुरुवार रात्रि को 5 दिवसीय निंबाहेड़ा नाइट प्रीमियम लीग (ऑक्शन बेस्ड) क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में…


