नीमच। सीसी रोड़ निर्माण करने वाले नगर पालिका के ठेकेदार की मनमानी का आलम देखो कि वह सड़क निर्माण में सार्वजनिक कुएं के पानी का दुरूपयोग करने से बाज नहीं आ रहा है। और तो और सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण हुए 7 दिन से अधिक होने आये उसके बाद भी वहां का मुख्य रास्ता बंद रखने से रहवासियों को आने जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि शहर में अन्य जगहों पर बनने वाले सीसी रोड़ में अधिकतम तीन से चार दिन में रास्ता खोल दिया जाता है। वार्ड नं. 08 के अंतर्गत आने वाले क्लासिक क्राउन कॉलोनी में 7 दिन पूर्व ही सीसी रोड़ बनकर तैयार हो चुका है उसके बाद संबंधित ठेकेदार ने सीसी रोड़ को पानी पिलाने के लिये खुद पानी की व्यवस्था नहीं करते हुए गणपति नगर के सार्वजनिक कुएं जिसकी लाईन गणेश गार्डन में आ रही है वहां से बीते 7 दिन से सुबह से लेकर शाम तक दिनभर लगाकर पानी ढोला जाकर उसका दुरूपयोग किया जा रहा है जिससे इस क्षेत्र में गर्मी में जीवनदायिनी बने रहने वाला कुआ काफी खाली हो चुका है। ठेकेदार ने सीसी रोड़ के लिए पानी का पैसा बचाकर सार्वजनिक कुएं का दुरूपयोग किया है जिससे रहवासियों में गहन आक्रोश व्याप्त है। जबकि जागरूक लोगों ने कहा कि नगरपालिका का जो ठेकेदार सड़क निर्माण करता है वही पानी की व्यवस्था भी करता है लेकिन यहां के ठेकेदार ने पानी का भरपूर रूप से दुरूपयोग किया है। सुबह से लेकर शाम तक दिनभर आवश्यकता से अधिक पानी सड़कों पर ढोलकर व्यर्थ बहाया जा रहा है अभी तक दर्जनों पानी के टेंकरों से अधिक पानी सड़कों पर ढोला जा चुका है। गर्मी का मौसम आने वाला है वैसे ही पानी को लेकर शहर ने चिंता का माहौल बना हुआ है, जल स्त्रोतों को बचाने का काम हो रहा है ऐसे में जीवन दायिनी बने कुएं के पानी का ठेकेदार द्वारा अपने आर्थिक स्वार्थ के लिये दुरूपयोग करने से रहवासियों में गहन आक्रोश पनप रहा है। इसमें नगरपालिका के जिम्मेदार अधिकारी की मिलीभगत से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। रहवासियों ने जिलाधीश से मांग की है कि ऐसे ठेकेदार व नपा के जिम्मेदार अधिकारी के विरूद्ध जाँच बैठाकर कार्यवाही की जाये साथ ही सार्वजनिक कुएं से जो पानी का दुरूपयोग ठेकेदार ने किया है उतनी राशि उससे वसूली जाये।

नपा कर्मचारी श्री परमार की हठधार्मिता नहीं बनाया पानी निकासी का नाला, बारिश में मचेगा हाहाकार,रहवासियों ने चर्चा में बताया कि इस क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारी नगरपालिका के उपयंत्री ओपी परमार की कार्यप्रणाली जनहितेषी ना होकर जनविरोधी है। श्री परमार को इस क्षेत्र की बारिश से होने वाले बदतर हालातो की जानकारी होने के बाद जानबूझकर नाला निर्माण नहीं कर रहवासियों के लिये परेशानी बड़ाने का काम किया है। यदि बारिश पूर्व समय से नाला नहीं बना तो बारिश में हाहाकार मचेगा। और इसके जिम्मेदार परमार होगा। जिसकी जवाबदारी जिम्मेदार परमार सहित नपाध्यक्ष रहेगी। हर काम को बाद में कहकर टालने वाले कर्मचारी परमार की निष्क्रियता और ढीढ पन से जन समस्या जस की तस बनी हुई है। जिससे आने वाली बारिश में इस क्षेत्र में हालात बदतर होने की स्थिति में दिख रहे है। सीसी रोड़ के पूर्व नाला बनाने के बात रहवासियों ने परमार से की थी लेकिन मनमर्जी करने में माहिर हो चुके परमार ने रहवासियों की एक नहीं सुनी । जानबूझकर समस्या पैदा करने का काम परमार ने किया। जिलाधीश से रहवासियों ने मांग की है कि इसकी जाँच करवाकर रहवासियों की समस्या निदान के लिये नवनिर्मित सीसी रोड़ के दोनो और बारिश पूर्व नाला निर्माण करवाया जाये।