जावद में आरएसएस के स्वयं सेवको ने मनाया नववर्ष जावद। नगर में चैत्र सुदी एकम हिंदू नववर्ष गुडी पडवा धुमधाम से मनाया गया। बावल दरवाजा हनुमान मंदिर परिसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवको ने हिंदू नववर्ष उत्सव महोत्सव के रूप में मनाया। बौद्धिक जावद खंड सह कार्यवाहक अर्जुन मेणतवाल, प्रेस क्लब अध्यक्ष नारायण सोमानी भी आरएसएस की पूर्ण गणवेश में पहुंचकर सभी को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाए दी। स्वयं सेवको ने नीम, मिश्री खाकर एक दूसरे के हाथ जोडकर शुभकामनाए देकर बधाई दी। जावद खंड सहकार्यवाहक अर्जुन मेणतवाल, नगर कार्यवाहक अनिल धाकड, राजू छुवारिया, अमित अरवेंदकर, नरेंद्र गांधी, प्रेस क्लब अध्यक्ष नारायण सोमानी, विष्णु राठौर, श्रेयांश गांधी संदीप यादव, अक्षय प्रजापत, अनिल माली, कुशाग' पुरोहित, यथार्थ गौड सहित स्वयं सेवक मौजूद थे। जावद थाना के हैडसाहब चितरंजन पांडे, नितिन सांकला सहित पुलिसकर्मी मुस्तैद थे।