मंदसौर-नीमच संसदीय क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने आज शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया है। इसके बाद चुनावी रैली में कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। इस दौरान उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद रहे। सीएम ने कहा- भगवान पशुपतिनाथ की नगरी में भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता के नामिनेशन में आया हूं। वे हमारे राष्ट्रीय पदाधिकारी रहे। तीसरी बार उन्होंने सांसद के लिए नॉमिनेशन किया है। एक फिर भाजपा की सरकार केंद्र में बन रही है। मंदसौर नया रिकॉर्ड बनाए, यही हमारी चाह है। डबल इंजन की सरकार यहां विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हवाई पट्टी से सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचें और नॉमिनेशन में शामिल हुए। नामांकन जमा करवाने के बाद सीएम गांधी चौराहा पहुंचे,जहां चुनावी सभा को संबोधित किया । रोड शो में शामिल हुए
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में बीजेपी प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने नामांकन दाखिल किया,चुनावी रैली में कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए
Related Posts
अरावली की गोद में ‘छोटी गंगाजी’… लाखों श्रद्धालुओं का आस्था केंद्र, लेकिन बदहाल व्यवस्थाओं ने बढ़ाई चिंता
नीमच। सावन से पहले हरियाली की चादर ओढ़े सुखानंद धाम एक बार फिर लाखों श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार है। 71 फीट ऊंचा प्राकृतिक झरना, घने जंगल, पहाड़ियां और ‘छोटी…
MP में अब घूसखोरों के मददगार भी नपेंगे, लोकायुक्त ने पहली बार रिश्वतखोर महिला पटवारी के साथ उसके पति को भी बनाया सह-आरोपी
ग्वालियर। भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए स्पष्ट किया है कि यदि किसी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी के भ्रष्टाचार में उसके स्वजन या किसी बाहरी व्यक्ति की…


