नीमच। कृषि उपज मंडी के लहसन नीलामी परिसर में नई व्यवस्था को लेकर हम्मालो और व्यापारियों के बीच गतिरोध समाप्त होता दिखाई नही दे रहा हैं। हम्मलों का आरोप हैं की सहमति बनने के बाद भी व्यापारी लाइसेंसधारी हम्मलो को नही रख रहे हैं। ऐसें में अगर बात नही बनी तो हम्माल सोमवार से कार्य नही करेंगे। बीते दिनों हम्माल,मंडी के व्यापारियों के बीच में बैठक रखी गई थी। मंडी में प्रशासन नई व्यवस्था लागू की थी जिसके तहत व्यापारी अपनी पसंद के हम्माल रख उपज तोल करा सकते हैं। इस पर हम्मालों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। जिसके बाद हम्माल संघ के प्रतिनिधियों व व्यापारियों के साथ मंडी  प्रशासनी ने बैठक की थी। और सहमति बनी थी की लहसन मंडी में व्यापारी लाइसेंसधारी हम्मालों में से अपने पसंद के हम्माल तोल कराएंगे पर बैठक के तीन दिन बाद हम्मालों ने मंडी सचिव के नाम आवेदन दिया हैं। जिसमें कहा गया की व्यापारियों के पसंद के हम्माल तोल कराने का जो निर्णय लिया गया उससे हम्माल संघ सहमत नहीं हैं। हम्माल संघ के सदस्य पूर्व की स्थति को यथावत रखने पर सहमत हैं। क्योंकि हम्माल किसानों के विश्वास पात्र हैं। उन्ही से अपना माल तुलवाते हैं। आवेदन में कहा गया की मामले में उचित निर्णय लिया जाए। अन्यथा सोमवार से हम्माल कार्य नही करेंगे।